मेरे घर जाने के बाद क्या होता है ?

दवा – प्रयोग:

आप अपने चिकित्सक के द्वारा निर्धारित दवाऐं लगातार लेंगे।

क्रिया-कलापः

  • लगातार बैसाखी/ पैदल चलने वाली यंत्रा के साथ चलना
  • वजन सहना और टाँग पर ज्यादा से ज्यादा आराम से चलना है।
  • शारीरिक व्यायाम के लिए चलना एक उत्तम प्रकार है और मांसपेषी की ताकत के लिए अच्छा है।
  • आपकी शल्य क्रिया की सफलता आपके कितने अच्छे व्यायामों और मांसपेषीयों की ताकत एक विशाल सीमा पर निर्भर करता है।
  • अपना निर्धारित गतिहीन घुटना आवरण लगातार पहनें।
  • हमारा अंतिम उद्देश्य है कि आप अपने घुटने करीब 90 डिग्री तक (प्रायः ज्यादा) मोड़ने की योग्यता होनी चाहिए और आपका घुटना की ताकत की योग्यता होनी चाहिए।
  • शल्य क्रिया के 6 हफ्तों के बाद , अधिकांश रोगी बेंत के साथ चलने योग्य हो जाते हैं।

अतिरिक्त सोच.विचार:-

  • घुटना गीला नहीं करना है जबतक टाँकें निकाल नहीं दिए जाते हैं।
  • आप सामान्यतः आपके चिकित्सक द्वारा निर्धारित किये गए 2-3 महीनों में काम पर वापस जा सकते हैं।
  • आपको कार नहीं चलानी चाहिए जबतक आपके चिकित्सक सलाह न दें।

घाव की देखभालः-

घाव साफ और सूखा रखें। यदि घाव की जगह से कोई निकासी या लाल, सूजन होती है, या आपको कोई दर्द या बुखार होता है, यह तत्काल अपने चिकित्सक को सूचित करें। शल्य चिकित्या के 2 हफ्तों के बाद टाँकें हटा दिये जाते हैं।